मजबूरी's image

रोक सको तो चारुचन्द्र की
चंचल किरणों को रोको,
चकोर का इसमें दोष ही क्या
यह है उसकी मजबूरी
 
रोक सको तो गंगा की
पावन लहरों के रोको,
पापों की गठरी को धोना,
यह है उसकी मजबूरी
 
रोक सको तो वर्षा की
नन्हीं बूँदों को रोको,
वसुन्धरा तो महकेगी
यह है उसकी मजबूरी
 
रोक सको तो फूलों की
मादकता को रोको
मधुकर का मन रिझाना
यह है उसकी मजबूरी
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts