निकृष्टता's image
0 Bookmarks 12 Reads0 Likes

आज तड़ित का विषम रूप था,
निशाने पर अंबा का स्वरूप था।
स्मरण कर जिसको सहम -सा जाता,
कृत्य ऐसा वीभत्स कुरूप था॥

कु-योजना को अंजाम देने को,
प्रांगण में था वह घुस आया।
अपवित्र हाथों से उसने डाला,
भवानी माँ पर काला साया!!

परंतु ख़ब्त के अंधेपन में,
निर्बुद्धि यह जान न पाया।
भटके को रास्ते पर लानेवाली,
तुझे बिन सीख न छोड़ेगी 'अभया'।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts