
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
आओ, अब उठो!
इन बदलियों को विदा कर दो
अब इनके जाने का समय हो गया है
आ गयी है आश्विन की पालकी
जाने के समय ख़ूब ज़ोर से
दिल खोलकर रो लेंगी ये
धरती के गले लग-लगकर
मोह-ममता बह चलेगी आँखों से
इनकी ठंडी साँसें फैल जायेंगी चारों ओर
हवाओं का ख़ुशबूदार आँचल फैलाकर
बैठी हैं ये
डाल दो इनके खोइछों में
धान की बालियाँ और हल्दी
हरी-हरी ओस - भरी
दूब की फुनगि
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments