
0 Bookmarks 15 Reads0 Likes
धमाके सुनके उड़े ज्यों
परिंदे भयभीत होकर
लौटते हैं श्रमिक अपने
गाँव फिर मजबूर होकर
गाज गिरती है समय की
वक़्त के मारे ये ही हैं
सहारे सबके, किसीकी
आँख के तारे नहीं हैं
ज़िंदगी यायावरी में
बीतती है चैन खोकर
गोद में बालक लिये
और हाथ में झोला उठाये
संगिनी चलती है संग में
थकन अपनी कह न पाए
वह भी बोझा लिये चलता
है बहुत मायूस होकर
कहाँ जाएँ? क्या करें? जब
जान साँसत में पड़ी है
रोग बाहर, भूख घर में
मौत घर-बाहर खड़ी है
निहत्थे होकर भी लड़ना
है उन्हें हँसकर या रोकर
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments