कभी कुछ माँगा नहीं's image
NaN min

कभी कुछ माँगा नहीं

अंजना वर्माअंजना वर्मा
0 Bookmarks 11 Reads0 Likes

पृथ्वी को नाचने दो
अपनी पूरी गति से 
रोको नहीं 
टोको नहीं 
बादलों को बजाने दो ढोल 
गाने दो हवाओं को
नदियों को 
पंछियों, झींगुरों और 
इनके जैसे असंख्य प्राणियों को 
अलापने दो सृजन का राग
इस शाश्वत नृत्य-संगीत में 
कोई व्यवधान उपस्थित न करो


वसुंधरा अथक नर्तकी है 
जो अपने जन्म से ही नाच रही है 
उसके घुँघरुओं की लय में बँध

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts