हम स्वयं विषपायी हैं's image
NaN min

हम स्वयं विषपायी हैं

अंजना वर्माअंजना वर्मा
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

कोरोना के डर से 
जब सब लोग बंद हैं अपने घरों में
अपने को सुरक्षित बना लिया है सबने
खाद्य सामग्री और दैनिक ज़रूरतों की चीज़ें
जुटा ली हैं कई महीनों तक के लिए
तो ये कौन हैं जो संकटकाल में
पलायन कर रहे हैं ?
इन्हें महामारी का डर नहीं?
मीलों लंबी क़तार बनाकर
अनजाने-अनचाहे, बेबस
एक-दूसरे की साँसें खींचते हुए
अपने घरों तक पहुंचने की जद्दोजेहद में लगे हैं
मरकर या जीकर जैसे भी

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts