
0 Bookmarks 39 Reads0 Likes
मेरी बंद पलकों के भीतर
रोज़ छटपटाती है वह
असह्य दुःख से निकली उसकी चिंघाड़
गोदती है मेरी आत्मा को
वह बही जा रही है आर्तनाद करती हुई
पीड़ा की लाल नदी में
और मैं किनारे पर बेबस खड़ी
सजल नैनों से
उसे मृत्यु के मुँह में समाते हुए
देखती रह जाती हूँ
वह स्वयं नहीं मरी
उस मासूम को मारा गया
अनन्नास का प्रलोभन देकर
बम से उड़ा दिया गया
पृथ्वी पर यातना औ
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments