आईना देखा करो's image
NaN min

आईना देखा करो

अंजना वर्माअंजना वर्मा
0 Bookmarks 49 Reads0 Likes

मैंने आईना देख कर
अपने को कितना सजाया-सँवारा है
आत्मा तक
यह मत कहो
कि आईना देखना बुरा है
या बनना-सँवरना
आत्मरति है
 
यह मानो
कि किसी और के सजने -सँवरने से
फ़र्क़ तुम्हारी ज़िंदगी में भी पड़ता है
तुम भी सुंदर बनने का
प्रयास करते हो
 
अखरते सत्य को
शिवम् के पथ से
सुंदरम् की ओर ले चलना ही
मंज़िल की राह है
इसीलिए
हर दिन आईना देखा करो

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts