Every Sher, In One Place
A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.
वैलेंटाइन डे Sher
11 sher
उस की याद आई है साँसो ज़रा आहिस्ता चलोधड़कनों से भी इबादत में ख़लल पड़ता है

तुम को आता है प्यार पर ग़ुस्सामुझ को ग़ुस्से पे प्यार आता है

वस्ल का दिन और इतना मुख़्तसरदिन गिने जाते थे इस दिन के लिए

कुछ तो हवा भी सर्द थी कुछ था तिरा ख़याल भीदिल को ख़ुशी के साथ साथ होता रहा मलाल भी

हँस के फ़रमाते हैं वो देख के हालत मेरीक्यूँ तुम आसान समझते थे मोहब्बत मेरी

अभी आए अभी जाते हो जल्दी क्या है दम ले लोन छेड़ूँगा मैं जैसी चाहे तुम मुझ से क़सम ले लो

तुम फिर उसी अदा से अंगड़ाई ले के हँस दोआ जाएगा पलट कर गुज़रा हुआ ज़माना

पत्थर मुझे कहता है मिरा चाहने वालामैं मोम हूँ उस ने मुझे छू कर नहीं देखा

मैं जब सो जाऊँ इन आँखों पे अपने होंट रख देनायक़ीं आ जाएगा पलकों तले भी दिल धड़कता है

जब तुम से मोहब्बत की हम ने तब जा के कहीं ये राज़ खुलामरने का सलीक़ा आते ही जीने का शुऊर आ जाता है

मोहब्बत एक ख़ुशबू है हमेशा साथ चलती हैकोई इंसान तन्हाई में भी तन्हा नहीं रहता
