Every Sher, In One Place
A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.
उदासी Sher
13 sher
हम तो समझे थे कि हम भूल गए हैं उन कोक्या हुआ आज ये किस बात पे रोना आया

तेरा मिलना ख़ुशी की बात सहीतुझ से मिल कर उदास रहता हूँ

कुछ तो हवा भी सर्द थी कुछ था तिरा ख़याल भीदिल को ख़ुशी के साथ साथ होता रहा मलाल भी

कभी ख़ुद पे कभी हालात पे रोना आयाबात निकली तो हर इक बात पे रोना आया

कौन रोता है किसी और की ख़ातिर ऐ दोस्तसब को अपनी ही किसी बात पे रोना आया

ख़ुदा की इतनी बड़ी काएनात में मैं नेबस एक शख़्स को माँगा मुझे वही न मिला

हम तो कुछ देर हँस भी लेते हैंदिल हमेशा उदास रहता है

हम ग़म-ज़दा हैं लाएँ कहाँ से ख़ुशी के गीतदेंगे वही जो पाएँगे इस ज़िंदगी से हम

अभी न छेड़ मोहब्बत के गीत ऐ मुतरिबअभी हयात का माहौल ख़ुश-गवार नहीं

चंद कलियाँ नशात की चुन कर मुद्दतों महव-ए-यास रहता हूँतेरा मिलना ख़ुशी की बात सही तुझ से मिल कर उदास रहता हूँ

उन का ग़म उन का तसव्वुर उन के शिकवे अब कहाँअब तो ये बातें भी ऐ दिल हो गईं आई गई

कोई तो ऐसा घर होता जहाँ से प्यार मिल जातावही बेगाने चेहरे हैं जहाँ जाएँ जिधर जाएँ

मायूसी-ए-मआल-ए-मोहब्बत न पूछिएअपनों से पेश आए हैं बेगानगी से हम
