“अब इस घर की आबादी मेहमानों पर हैकोई आ जाए तो वक़्त गुज़र जाता है
“इस उम्मीद पे रोज़ चराग़ जलाते हैंआने वाले बरसों ब'अद भी आते हैं
“नहीं नहीं हमें अब तेरी जुस्तुजू भी नहींतुझे भी भूल गए हम तिरी ख़ुशी के लिए
“छोटी सी बात पे ख़ुश होना मुझे आता थापर बड़ी बात पे चुप रहना तुम्ही से सीखा
“कहाँ के इश्क़-ओ-मोहब्बत किधर के हिज्र ओ विसालअभी तो लोग तरसते हैं ज़िंदगी के लिए
“एक के घर की ख़िदमत की और एक के दिल से मोहब्बत कीदोनों फ़र्ज़ निभा कर उस ने सारी उम्र इबादत की
“देखते देखते इक घर के रहने वालेअपने अपने ख़ानों में बट जाते हैं
“औरत के ख़ुदा दो हैं हक़ीक़ी ओ मजाज़ीपर उस के लिए कोई भी अच्छा नहीं होता
“इस शहर को रास आई हम जैसों की गुम-नामीहम नाम बताते तो ये शहर भी जल जाता
“हम जो पहुँचे तो रहगुज़र ही न थीतुम जो आए तो मंज़िलें लाए
“तुम से हासिल हुआ इक गहरे समुंदर का सुकूतऔर हर मौज से लड़ना भी तुम्ही से सीखा
“भूलना ख़ुद को तो आसाँ है भुला बैठा हूँवो सितमगर जो न भूले से भुलाया जाए
“दिल बुझने लगा आतिश-ए-रुख़्सार के होतेतन्हा नज़र आते हैं ग़म-ए-यार के होते
“कोई हंगामा सर-ए-बज़्म उठाया जाएकुछ किया जाए चराग़ों को बुझाया जाए
“जिन बातों को सुनना तक बार-ए-ख़ातिर थाआज उन्हीं बातों से दिल बहलाए हुए हूँ
“ज़मीं पर गिर रहे थे चाँद तारे जल्दी जल्दीअंधेरा घर की दीवारों से ऊँचा हो रहा था
“जो दिल ने कही लब पे कहाँ आई है देखोअब महफ़िल याराँ में भी तन्हाई है देखो
“बरसों हुए तुम कहीं नहीं होआज ऐसा लगा यहीं कहीं हो
“ये उदासी ये फैलते साएहम तुझे याद कर के पछताए
“वो न जाने क्या समझा ज़िक्र मौसमों का थामैं ने जाने क्या सोचा बात रंग-ओ-बू की थी
“देखो तो लगता है जैसे देखा थासोचो तो फिर नाम नहीं याद आते हैं
“जो सुन सको तो ये सब दास्ताँ तुम्हारी हैहज़ार बार जताया मगर नहीं माने
“मय-ए-हयात में शामिल है तल्ख़ी-ए-दौराँजभी तो पी के तरसते हैं बे-ख़ुदी के लिए
“अपना हर अंदाज़ आँखों को तर-ओ-ताज़ा लगाकितने दिन के ब'अद मुझ को आईना अच्छा लगा