“ऐ मोहब्बत तिरे अंजाम पे रोना आयाजाने क्यूँ आज तिरे नाम पे रोना आया
“अब तो ख़ुशी का ग़म है न ग़म की ख़ुशी मुझेबे-हिस बना चुकी है बहुत ज़िंदगी मुझे
“कैसे कह दूँ कि मुलाक़ात नहीं होती हैरोज़ मिलते हैं मगर बात नहीं होती है
“उन का ज़िक्र उन की तमन्ना उन की यादवक़्त कितना क़ीमती है आज कल
“मेरे हम-नफ़स मेरे हम-नवा मुझे दोस्त बन के दग़ा न देमैं हूँ दर्द-ए-इश्क़ से जाँ-ब-लब मुझे ज़िंदगी की दुआ न दे
“जाने वाले से मुलाक़ात न होने पाईदिल की दिल में ही रही बात न होने पाई
“यूँ तो हर शाम उमीदों में गुज़र जाती हैआज कुछ बात है जो शाम पे रोना आया
“कभी यक-ब-यक तवज्जोह कभी दफ़अतन तग़ाफ़ुलमुझे आज़मा रहा है कोई रुख़ बदल बदल कर
“मुझे दोस्त कहने वाले ज़रा दोस्ती निभा देये मुतालबा है हक़ का कोई इल्तिजा नहीं है
“उन्हें अपने दिल की ख़बरें मिरे दिल से मिल रही हैंमैं जो उन से रूठ जाऊँ तो पयाम तक न पहुँचे
“मोहब्बत ही में मिलते हैं शिकायत के मज़े पैहममोहब्बत जितनी बढ़ती है शिकायत होती जाती है
“मुझे छोड़ दे मेरे हाल पर तिरा क्या भरोसा है चारागरये तिरी नवाज़िश-ए-मुख़्तसर मेरा दर्द और बढ़ा न दे
“जब हुआ ज़िक्र ज़माने में मोहब्बत का 'शकील'मुझ को अपने दिल-ए-नाकाम पे रोना आया
“मुझे तो क़ैद-ए-मोहब्बत अज़ीज़ थी लेकिनकिसी ने मुझ को गिरफ़्तार कर के छोड़ दिया
“चाहिए ख़ुद पे यक़ीन-ए-कामिलहौसला किस का बढ़ाता है कोई
“वो हम से ख़फ़ा हैं हम उन से ख़फ़ा हैंमगर बात करने को जी चाहता है
“काँटों से गुज़र जाता हूँ दामन को बचा करफूलों की सियासत से मैं बेगाना नहीं हूँ
“तुम फिर उसी अदा से अंगड़ाई ले के हँस दोआ जाएगा पलट कर गुज़रा हुआ ज़माना
“ये अदा-ए-बे-नियाज़ी तुझे बेवफ़ा मुबारकमगर ऐसी बे-रुख़ी क्या कि सलाम तक न पहुँचे
“तर्क-ए-मय ही समझ इसे नासेहइतनी पी है कि पी नहीं जाती
“नई सुब्ह पर नज़र है मगर आह ये भी डर हैये सहर भी रफ़्ता रफ़्ता कहीं शाम तक न पहुँचे
“वही कारवाँ वही रास्ते वही ज़िंदगी वही मरहलेमगर अपने अपने मक़ाम पर कभी तुम नहीं कभी हम नहीं
“क्या असर था जज़्बा-ए-ख़ामोश मेंख़ुद वो खिच कर आ गए आग़ोश में
“भेज दी तस्वीर अपनी उन को ये लिख कर 'शकील'आप की मर्ज़ी है चाहे जिस नज़र से देखिए