Every Sher, In One Place
A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.
Sher by Sahir Ludhianvi
50 sher
वो अफ़्साना जिसे अंजाम तक लाना न हो मुमकिनउसे इक ख़ूब-सूरत मोड़ दे कर छोड़ना अच्छा

हम तो समझे थे कि हम भूल गए हैं उन कोक्या हुआ आज ये किस बात पे रोना आया

तेरा मिलना ख़ुशी की बात सहीतुझ से मिल कर उदास रहता हूँ

देखा है ज़िंदगी को कुछ इतने क़रीब सेचेहरे तमाम लगने लगे हैं अजीब से

हज़ार बर्क़ गिरे लाख आँधियाँ उट्ठेंवो फूल खिल के रहेंगे जो खिलने वाले हैं

ग़म और ख़ुशी में फ़र्क़ न महसूस हो जहाँमैं दिल को उस मक़ाम पे लाता चला गया

ले दे के अपने पास फ़क़त इक नज़र तो हैक्यूँ देखें ज़िंदगी को किसी की नज़र से हम

कभी ख़ुद पे कभी हालात पे रोना आयाबात निकली तो हर इक बात पे रोना आया

तंग आ चुके हैं कशमकश-ए-ज़िंदगी से हमठुकरा न दें जहाँ को कहीं बे-दिली से हम

कौन रोता है किसी और की ख़ातिर ऐ दोस्तसब को अपनी ही किसी बात पे रोना आया

अपनी तबाहियों का मुझे कोई ग़म नहींतुम ने किसी के साथ मोहब्बत निभा तो दी

आप दौलत के तराज़ू में दिलों को तौलेंहम मोहब्बत से मोहब्बत का सिला देते हैं

हम अम्न चाहते हैं मगर ज़ुल्म के ख़िलाफ़गर जंग लाज़मी है तो फिर जंग ही सही

इस तरह ज़िंदगी ने दिया है हमारा साथजैसे कोई निबाह रहा हो रक़ीब से

मैं ज़िंदगी का साथ निभाता चला गयाहर फ़िक्र को धुएँ में उड़ाता चला गया

तुम मेरे लिए अब कोई इल्ज़ाम न ढूँडोचाहा था तुम्हें इक यही इल्ज़ाम बहुत है

औरत ने जनम दिया मर्दों को मर्दों ने उसे बाज़ार दियाजब जी चाहा मसला कुचला जब जी चाहा धुत्कार दिया

बे पिए ही शराब से नफ़रतये जहालत नहीं तो फिर क्या है

तुम हुस्न की ख़ुद इक दुनिया हो शायद ये तुम्हें मालूम नहींमहफ़िल में तुम्हारे आने से हर चीज़ पे नूर आ जाता है

वैसे तो तुम्हीं ने मुझे बर्बाद किया हैइल्ज़ाम किसी और के सर जाए तो अच्छा

हम ग़म-ज़दा हैं लाएँ कहाँ से ख़ुशी के गीतदेंगे वही जो पाएँगे इस ज़िंदगी से हम

जंग तो ख़ुद ही एक मसअला हैजंग क्या मसअलों का हल देगी

गर ज़िंदगी में मिल गए फिर इत्तिफ़ाक़ सेपूछेंगे अपना हाल तिरी बेबसी से हम

फिर खो न जाएँ हम कहीं दुनिया की भीड़ मेंमिलती है पास आने की मोहलत कभी कभी
