Couplets · शेर

Every Sher, In One Place

A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.

Sher by Rahat Indori

43 sher

उस की याद आई है साँसो ज़रा आहिस्ता चलोधड़कनों से भी इबादत में ख़लल पड़ता है

Rahat Indori

दोस्ती जब किसी से की जाएदुश्मनों की भी राय ली जाए

Rahat Indori

न हम-सफ़र न किसी हम-नशीं से निकलेगाहमारे पाँव का काँटा हमीं से निकलेगा

Rahat Indori

शाख़ों से टूट जाएँ वो पत्ते नहीं हैं हमआँधी से कोई कह दे कि औक़ात में रहे

Rahat Indori

हम से पहले भी मुसाफ़िर कई गुज़रे होंगेकम से कम राह के पत्थर तो हटाते जाते

Rahat Indori

आँख में पानी रखो होंटों पे चिंगारी रखोज़िंदा रहना है तो तरकीबें बहुत सारी रखो

Rahat Indori

रोज़ तारों को नुमाइश में ख़लल पड़ता हैचाँद पागल है अँधेरे में निकल पड़ता है

Rahat Indori

नए किरदार आते जा रहे हैंमगर नाटक पुराना चल रहा है

Rahat Indori

बहुत ग़ुरूर है दरिया को अपने होने परजो मेरी प्यास से उलझे तो धज्जियाँ उड़ जाएँ

Rahat Indori

घर के बाहर ढूँढता रहता हूँ दुनियाघर के अंदर दुनिया-दारी रहती है

Rahat Indori

ये ज़रूरी है कि आँखों का भरम क़ाएम रहेनींद रक्खो या न रक्खो ख़्वाब मेयारी रखो

Rahat Indori

बीमार को मरज़ की दवा देनी चाहिएमैं पीना चाहता हूँ पिला देनी चाहिए

Rahat Indori

वो चाहता था कि कासा ख़रीद ले मेरामैं उस के ताज की क़ीमत लगा के लौट आया

Rahat Indori

मिरी ख़्वाहिश है कि आँगन में न दीवार उठेमिरे भाई मिरे हिस्से की ज़मीं तू रख ले

Rahat Indori

मैं आख़िर कौन सा मौसम तुम्हारे नाम कर देतायहाँ हर एक मौसम को गुज़र जाने की जल्दी थी

Rahat Indori

हम अपनी जान के दुश्मन को अपनी जान कहते हैंमोहब्बत की इसी मिट्टी को हिंदुस्तान कहते हैं

Rahat Indori

सूरज सितारे चाँद मिरे साथ में रहेजब तक तुम्हारे हाथ मिरे हाथ में रहे

Rahat Indori

एक ही नद्दी के हैं ये दो किनारे दोस्तोदोस्ताना ज़िंदगी से मौत से यारी रखो

Rahat Indori

बोतलें खोल कर तो पी बरसोंआज दिल खोल कर भी पी जाए

Rahat Indori

अब तो हर हाथ का पत्थर हमें पहचानता हैउम्र गुज़री है तिरे शहर में आते जाते

Rahat Indori

मैं पर्बतों से लड़ता रहा और चंद लोगगीली ज़मीन खोद के फ़रहाद हो गए

Rahat Indori

तेरी महफ़िल से जो निकला तो ये मंज़र देखामुझे लोगों ने बुलाया मुझे छू कर देखा

Rahat Indori

ये हवाएँ उड़ न जाएँ ले के काग़ज़ का बदनदोस्तो मुझ पर कोई पत्थर ज़रा भारी रखो

Rahat Indori

मैं ने अपनी ख़ुश्क आँखों से लहू छलका दियाइक समुंदर कह रहा था मुझ को पानी चाहिए

Rahat Indori