Couplets · शेर

Every Sher, In One Place

A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.

Sher by मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

49 sher

लोग कहते हैं मोहब्बत में असर होता हैकौन से शहर में होता है किधर होता है

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

बाल अपने बढ़ाते हैं किस वास्ते दीवानेक्या शहर-ए-मोहब्बत में हज्जाम नहीं होता

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

ईद अब के भी गई यूँही किसी ने न कहाकि तिरे यार को हम तुझ से मिला देते हैं

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

छेड़ मत हर दम न आईना दिखाअपनी सूरत से ख़फ़ा बैठे हैं हम

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

वादों ही पे हर रोज़ मिरी जान न टालोहै ईद का दिन अब तो गले हम को लगा लो

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

देख कर हम को न पर्दे में तू छुप जाया करहम तो अपने हैं मियाँ ग़ैर से शरमाया कर

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

जो मिला उस ने बेवफ़ाई कीकुछ अजब रंग है ज़माने का

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

हैराँ हूँ इस क़दर कि शब-ए-वस्ल भी मुझेतू सामने है और तिरा इंतिज़ार है

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

ऐ 'मुसहफ़ी' तू इन से मोहब्बत न कीजियोज़ालिम ग़ज़ब ही होती हैं ये दिल्ली वालियाँ

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

है ईद का दिन आज तो लग जाओ गले सेजाते हो कहाँ जान मिरी आ के मुक़ाबिल

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

आँखों को फोड़ डालूँ या दिल को तोड़ डालूँया इश्क़ की पकड़ कर गर्दन मरोड़ डालूँ

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

अब मिरी बात जो माने तो न ले इश्क़ का नामतू ने दुख ऐ दिल-ए-नाकाम बहुत सा पाया

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

ईद तू आ के मिरे जी को जलावे अफ़्सोसजिस के आने की ख़ुशी हो वो न आवे अफ़्सोस

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

दिल्ली में अपना था जो कुछ अस्बाब रह गयाइक दिल को ले के आए हैं उस सरज़मीं से हम

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

आस्तीं उस ने जो कुहनी तक चढ़ाई वक़्त-ए-सुब्हआ रही सारे बदन की बे-हिजाबी हाथ में

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

आसाँ नहीं दरिया-ए-मोहब्बत से गुज़रनायाँ नूह की कश्ती को भी तूफ़ान का डर है

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

कर के ज़ख़्मी तू मुझे सौंप गया ग़ैरों कोकौन रक्खेगा मिरे ज़ख़्म पे मरहम तुझ बिन

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

हसरत पे उस मुसाफ़िर-ए-बे-कस की रोइएजो थक गया हो बैठ के मंज़िल के सामने

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

मौसम-ए-होली है दिन आए हैं रंग और राग केहम से तुम कुछ माँगने आओ बहाने फाग के

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

अब ख़ुदा मग़फ़िरत करे उस की'मीर' मरहूम था अजब कोई

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

इक दर्द-ए-मोहब्बत है कि जाता नहीं वर्नाजिस दर्द की ढूँडे कोई दुनिया में दवा है

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

किसी के हाथ तो लगता नहीं है इक अय्यारकहाँ तलक तिरे पीछे कोई ख़राब फिरे

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

चमन को आग लगावे है बाग़बाँ हर रोज़नया बनाऊँ हूँ मैं अपना आशियाँ हर रोज़

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी

चराग़-ए-हुस्न-ए-यूसुफ़ जब हो रौशनरहे फिर किस तरह ज़िंदाँ अंधेरा

मुसहफ़ी ग़ुलाम हमदानी