Every Sher, In One Place
A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.
Sher by मिर्ज़ा अज़फ़री
26 sher
हम गुनहगारों के क्या ख़ून का फीका था रंगमेहंदी किस वास्ते हाथों पे रचाई प्यारे

तेरे मिज़्गाँ की क्या करूँ तारीफ़तीर ये बे-कमान जाता है

हम फ़रामोश की फ़रामोशीऔर तुम याद उम्र भर भूले

कौन कहता है कि तू ने हमें हट कर मारादिल झपट आँख लड़ा नज़रों से डट कर मारा

हम इश्क़ तेरे हाथ से क्या क्या न देखीं हालतेंदेख आब-दीदा ख़ूँ न हो ख़ून-ए-जिगर पानी न कर

ऐ मुसव्विर शिताब हो कि अभीउस का नक़्शा धियान में कुछ है

किस ज़माने की ये दुश्मन थी मिरीइस मोहब्बत का हो मुँह काला मियाँ

ये दीवाने हैं महव-ए-दीद दिलबरनहीं कुछ मानते याँ को न वाँ को

जिलाओ मारो दुरकारो बुला लो गालियाँ दे लोकरो जो चाहो हम किस बात से इकराह रखते हैं

रफ़ू जेब-ए-मजनूँ हुआ कब ऐ नासेहतू मर जाएगा उस के सीते ही सीते

काकुल नहीं लटकते कुछ उन की छातियों परचौकाँ से ये खिलंडरे गेंदें उछालते हैं

हम इश्क़ तेरे हाथ से क्या क्या न देखीं हालतेंदेख अब ये दीदा ख़ूँ न हो ख़ून-ए-जिगर पानी न कर

बह चुका ख़ून-ए-दिल आँख तक आ पहुँचा सैलरोए जा और भी ऐ दीदा-ए-तर देखें तो

क़सम मय की मुझ बिन है मेरे लहू कीजो हम बिन पियो तो हमारा लहू है

धानी जूड़े पे तिरे साँवले मैं मरता हूँमर भी जाऊँ तो कफ़न देख के काही देना

जो आया यार तो तू हो चला ग़श ऐ दिवाने दिलइसी दम तुझ को मरना था बता क्या तुझ को धाड़ आई

ताक लागी तिरी दुख़्तर से हमारी ऐ ताकआज शब जी में है घर तेरे ये दामाद रहे

ओसों गई है प्यास कहीं दीदा-ए-नमींबुझता है आँसुओं से कहाँ दिल फुंका हुआ

है जानी तुझ में सब ख़ूबी प जाँ सातू इक दम में बिछड़ जाता है मुझ से

शिताबी अपने दीवाने को कर बंदमुसलसल ज़ुल्फ़ से कर या नज़र-बंद

वो उठा कर यक क़दम आया न गाहहम क़लम साँ उस के, सर के भल गए

बे-ग़मी तर्क-ए-आलाइक़ है सदा 'अज़फ़रिया'जिस को दुनिया से इलाक़ा नहीं ग़मनाक नहीं

'अज़फ़री' ग़ुंचा-ए-दिल बंद और आई है बहारसैर-ए-गुल को कि ये शायद ब-तकल्लुफ़ खिल ले

सूनी गई में हुई यार से मुढभेड़ आजपूछो कोई किस लिए मुँह पे कर ओझल गया
