Couplets · शेर

Every Sher, In One Place

A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.

Sher by मीर तक़ी मीर

14 sher

पत्ता पत्ता बूटा बूटा हाल हमारा जाने हैजाने न जाने गुल ही न जाने बाग़ तो सारा जाने है

मीर तक़ी मीर

नाज़ुकी उस के लब की क्या कहिएपंखुड़ी इक गुलाब की सी है

मीर तक़ी मीर

'मीर' उन नीम-बाज़ आँखों मेंसारी मस्ती शराब की सी है

मीर तक़ी मीर

इब्तिदा-ए-इश्क़ है रोता है क्याआगे आगे देखिए होता है क्या

मीर तक़ी मीर

देख तो दिल कि जाँ से उठता हैये धुआँ सा कहाँ से उठता है

मीर तक़ी मीर

यूँ उठे आह उस गली से हमजैसे कोई जहाँ से उठता है

मीर तक़ी मीर

अब तो जाते हैं बुत-कदे से 'मीर'फिर मिलेंगे अगर ख़ुदा लाया

मीर तक़ी मीर

'मीर' क्या सादे हैं बीमार हुए जिस के सबबउसी अत्तार के लड़के से दवा लेते हैं

मीर तक़ी मीर

हस्ती अपनी हबाब की सी हैये नुमाइश सराब की सी है

मीर तक़ी मीर

बेवफ़ाई पे तेरी जी है फ़िदाक़हर होता जो बा-वफ़ा होता

मीर तक़ी मीर

मत सहल हमें जानो फिरता है फ़लक बरसोंतब ख़ाक के पर्दे से इंसान निकलते हैं

मीर तक़ी मीर

सिरहाने 'मीर' के आहिस्ता बोलोअभी टुक रोते रोते सो गया है

मीर तक़ी मीर

आग थे इब्तिदा-ए-इश्क़ में हमअब जो हैं ख़ाक इंतिहा है ये

मीर तक़ी मीर

शाम से कुछ बुझा सा रहता हैदिल हुआ है चराग़ मुफ़लिस का

मीर तक़ी मीर