Every Sher, In One Place
A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.
Sher by मलिका नसीम
11 sher
ख़्वाब ठहरे थे तो आँखें भीगने से बच गईंवर्ना चेहरे पर तो ग़म की बारिशों का अक्स है

मैं किसी और को देखूँ भी तो देखूँ कैसेउस के ख़्वाबों की इन आँखों पे निगहबानी है

उम्र गुज़री इक निगाह-ए-लुत्फ़ की उम्मीद मेंहम को अपने हौसलों की ये अदा अच्छी लगी

न पढ़ ले कोई तहरीरें तुम्हारे ज़र्द चेहरे कीदर-ओ-दीवार घर के शोख़ रंगों से सजा रखना

वो लड़कियाँ कि जो लगती थीं सादा तहरीरेंपढ़ी गईं तो अनोखी पहेलियाँ निकलीं

शिद्दत-ए-तिश्ना-लबी आज कहाँ लाई हैप्यास सहरा की समुंदर में उतर आई है

हर दौर का जो अक्स है वो आइना हैं हमतख़लीक़-ए-काएनात का इक सिलसिला हैं हम

हवाएँ करती हैं सरगोशियाँ सी आँगन मेंन जाने आएँगे किस के क़दम चराग़ जले

नज़र में यादों के मंज़र समेट कर रखनामैं जैसा छोड़ के आई हूँ वैसा घर रखना

कर गईं मौजें शरारत जब भी लिक्खा तेरा नामरेत पर जितनी लकीरें थीं वो सब मिल-जुल गईं

हम ने ये सोच के छेड़ा था फ़साना गुल काइस बहाने ही तिरे ज़िक्र का पहलू निकले
