Couplets · शेर
Every Sher, In One Place
A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.
Sher by जिगर मुरादाबादी
5 sher
ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजेइक आग का दरिया है और डूब के जाना है

हम को मिटा सके ये ज़माने में दम नहींहम से ज़माना ख़ुद है ज़माने से हम नहीं

उन का जो फ़र्ज़ है वो अहल-ए-सियासत जानेंमेरा पैग़ाम मोहब्बत है जहाँ तक पहुँचे

दिल में किसी के राह किए जा रहा हूँ मैंकितना हसीं गुनाह किए जा रहा हूँ मैं

कुछ खटकता तो है पहलू में मिरे रह रह करअब ख़ुदा जाने तिरी याद है या दिल मेरा
