Couplets · शेर

Every Sher, In One Place

A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.

Sher by दाग़ देहलवी

7 sher

ग़ज़ब किया तिरे वअ'दे पे ए'तिबार कियातमाम रात क़यामत का इंतिज़ार किया

दाग़ देहलवी

उर्दू है जिस का नाम हमीं जानते हैं 'दाग़'हिन्दोस्ताँ में धूम हमारी ज़बाँ की है

दाग़ देहलवी

ख़ूब पर्दा है कि चिलमन से लगे बैठे हैंसाफ़ छुपते भी नहीं सामने आते भी नहीं

दाग़ देहलवी

तुम्हारा दिल मिरे दिल के बराबर हो नहीं सकतावो शीशा हो नहीं सकता ये पत्थर हो नहीं सकता

दाग़ देहलवी

हज़ारों काम मोहब्बत में हैं मज़े के 'दाग़'जो लोग कुछ नहीं करते कमाल करते हैं

दाग़ देहलवी

दिल ले के मुफ़्त कहते हैं कुछ काम का नहींउल्टी शिकायतें हुईं एहसान तो गया

दाग़ देहलवी

आप का ए'तिबार कौन करेरोज़ का इंतिज़ार कौन करे

दाग़ देहलवी