Every Sher, In One Place
A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.
Sher by भारतेंदु हरिश्चंद्र
20 sher
आ जाए न दिल आप का भी और किसी परदेखो मिरी जाँ आँख लड़ाना नहीं अच्छा

न बोसा लेने देते हैं न लगते हैं गले मेरेअभी कम-उम्र हैं हर बात पर मुझ से झिजकते हैं

गुलाबी गाल पर कुछ रंग मुझ को भी जमाने दोमनाने दो मुझे भी जान-ए-मन त्यौहार होली में

ये चार दिन के तमाशे हैं आह दुनिया केरहा जहाँ में सिकंदर न और न जम बाक़ी

जहाँ देखो वहाँ मौजूद मेरा कृष्ण प्यारा हैउसी का सब है जल्वा जो जहाँ में आश्कारा है

रुख़-ए-रौशन पे उस की गेसू-ए-शब-गूँ लटकते हैंक़यामत है मुसाफ़िर रास्ता दिन को भटकते हैं

अभी तो आए हो जल्दी कहाँ है जाने कीउठो न पहलू से ठहरो ज़रा किधर को चले

किसी पहलू नहीं चैन आता है उश्शाक़ को तेरेतड़पते हैं फ़ुग़ाँ करते हैं और करवट बदलते हैं

हो गया लाग़र जो उस लैला-अदा के इश्क़ मेंमिस्ल-ए-मजनूँ हाल मेरा भी फ़साना हो गया

ग़ाफ़िल इतना हुस्न पे ग़र्रा ध्यान किधर है तौबा करआख़िर इक दिन सूरत ये सब मिट्टी में मिल जाएगी

मर गए हम पर न आए तुम ख़बर को ऐ सनमहौसला अब दिल का दिल ही में मिरी जाँ रह गया

बुत-ए-काफ़िर जो तू मुझ से ख़फ़ा होनहीं कुछ ख़ौफ़ मेरा भी ख़ुदा है

मसल सच है बशर की क़दर नेमत ब'अद होती हैसुना है आज तक हम को बहुत वो याद करते हैं

किसी पहलू नहीं आराम आता तेरे आशिक़ कोदिल-ए-मुज़्तर तड़पता है निहायत बे-क़रारी है

बात करने में जो लब उस के हुए ज़ेर-ओ-ज़बरएक साअत में तह-ओ-बाला ज़माना हो गया

छानी कहाँ न ख़ाक न पाया कहीं तुम्हेंमिट्टी मिरी ख़राब अबस दर-ब-दर हुई

क़ब्र में राहत से सोए थे न था महशर का ख़ौफ़बाज़ आए ऐ मसीहा हम तिरे एजाज़ से

ऐ 'रसा' जैसा है बरगश्ता ज़माना हम सेऐसा बरगश्ता किसी का न मुक़द्दर होगा

किस गुल के तसव्वुर में है ऐ लाला जिगर-ख़ूँये दाग़ कलेजे पे उठाना नहीं अच्छा

ये कह दो बस मौत से हो रुख़्सत क्यूँ नाहक़ आई है उस की शामतकि दर तलक वो मसीह-ख़सलत मिरी अयादत को आ चुके हैं
