Couplets · शेर

Every Sher, In One Place

A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.

Sher by बशीर बद्र

50 sher

उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दोन जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

बशीर बद्र

न जी भर के देखा न कुछ बात कीबड़ी आरज़ू थी मुलाक़ात की

बशीर बद्र

कुछ तो मजबूरियाँ रही होंगीयूँ कोई बेवफ़ा नहीं होता

बशीर बद्र

ज़िंदगी तू ने मुझे क़ब्र से कम दी है ज़मींपाँव फैलाऊँ तो दीवार में सर लगता है

बशीर बद्र

बड़े लोगों से मिलने में हमेशा फ़ासला रखनाजहाँ दरिया समुंदर से मिला दरिया नहीं रहता

बशीर बद्र

दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहेजब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों

बशीर बद्र

मोहब्बतों में दिखावे की दोस्ती न मिलाअगर गले नहीं मिलता तो हाथ भी न मिला

बशीर बद्र

यहाँ लिबास की क़ीमत है आदमी की नहींमुझे गिलास बड़े दे शराब कम कर दे

बशीर बद्र

मुसाफ़िर हैं हम भी मुसाफ़िर हो तुम भीकिसी मोड़ पर फिर मुलाक़ात होगी

बशीर बद्र

हर धड़कते पत्थर को लोग दिल समझते हैंउम्रें बीत जाती हैं दिल को दिल बनाने में

बशीर बद्र

ख़ुदा की इतनी बड़ी काएनात में मैं नेबस एक शख़्स को माँगा मुझे वही न मिला

बशीर बद्र

तुम मोहब्बत को खेल कहते होहम ने बर्बाद ज़िंदगी कर ली

बशीर बद्र

इतनी मिलती है मिरी ग़ज़लों से सूरत तेरीलोग तुझ को मिरा महबूब समझते होंगे

बशीर बद्र

कोई हाथ भी न मिलाएगा जो गले मिलोगे तपाक सेये नए मिज़ाज का शहर है ज़रा फ़ासले से मिला करो

बशीर बद्र

तुम मुझे छोड़ के जाओगे तो मर जाऊँगायूँ करो जाने से पहले मुझे पागल कर दो

बशीर बद्र

हम तो कुछ देर हँस भी लेते हैंदिल हमेशा उदास रहता है

बशीर बद्र

सर झुकाओगे तो पत्थर देवता हो जाएगाइतना मत चाहो उसे वो बेवफ़ा हो जाएगा

बशीर बद्र

हसीं तो और हैं लेकिन कोई कहाँ तुझ साजो दिल जलाए बहुत फिर भी दिलरुबा ही लगे

बशीर बद्र

पत्थर मुझे कहता है मिरा चाहने वालामैं मोम हूँ उस ने मुझे छू कर नहीं देखा

बशीर बद्र

मैं जब सो जाऊँ इन आँखों पे अपने होंट रख देनायक़ीं आ जाएगा पलकों तले भी दिल धड़कता है

बशीर बद्र

पत्थर के जिगर वालो ग़म में वो रवानी हैख़ुद राह बना लेगा बहता हुआ पानी है

बशीर बद्र

शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा हैजिस डाल पे बैठे हो वो टूट भी सकती है

बशीर बद्र

लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने मेंतुम तरस नहीं खाते बस्तियाँ जलाने में

बशीर बद्र

तुम्हें ज़रूर कोई चाहतों से देखेगामगर वो आँखें हमारी कहाँ से लाएगा

बशीर बद्र