Every Sher, In One Place
A whole poem in two lines — find one by topic, poet or first letter.
Sher by अमीर मीनाई
49 sher
तुम को आता है प्यार पर ग़ुस्सामुझ को ग़ुस्से पे प्यार आता है

कश्तियाँ सब की किनारे पे पहुँच जाती हैंनाख़ुदा जिन का नहीं उन का ख़ुदा होता है

गाहे गाहे की मुलाक़ात ही अच्छी है 'अमीर'क़द्र खो देता है हर रोज़ का आना जाना

वस्ल का दिन और इतना मुख़्तसरदिन गिने जाते थे इस दिन के लिए

उल्फ़त में बराबर है वफ़ा हो कि जफ़ा होहर बात में लज़्ज़त है अगर दिल में मज़ा हो

ख़ंजर चले किसी पे तड़पते हैं हम 'अमीर'सारे जहाँ का दर्द हमारे जिगर में है

आफ़त तो है वो नाज़ भी अंदाज़ भी लेकिनमरता हूँ मैं जिस पर वो अदा और ही कुछ है

तीर खाने की हवस है तो जिगर पैदा करसरफ़रोशी की तमन्ना है तो सर पैदा कर

हँस के फ़रमाते हैं वो देख के हालत मेरीक्यूँ तुम आसान समझते थे मोहब्बत मेरी

कौन सी जा है जहाँ जल्वा-ए-माशूक़ नहींशौक़-ए-दीदार अगर है तो नज़र पैदा कर

हुए नामवर बे-निशाँ कैसे कैसेज़मीं खा गई आसमाँ कैसे कैसे

माँग लूँ तुझ से तुझी को कि सभी कुछ मिल जाएसौ सवालों से यही एक सवाल अच्छा है

अभी आए अभी जाते हो जल्दी क्या है दम ले लोन छेड़ूँगा मैं जैसी चाहे तुम मुझ से क़सम ले लो

किसी रईस की महफ़िल का ज़िक्र ही क्या हैख़ुदा के घर भी न जाएँगे बिन बुलाए हुए

फ़िराक़-ए-यार ने बेचैन मुझ को रात भर रक्खाकभी तकिया इधर रक्खा कभी तकिया उधर रक्खा

'अमीर' अब हिचकियाँ आने लगी हैंकहीं मैं याद फ़रमाया गया हूँ

जो चाहिए सो माँगिये अल्लाह से 'अमीर'उस दर पे आबरू नहीं जाती सवाल से

जवाँ होने लगे जब वो तो हम से कर लिया पर्दाहया यक-लख़्त आई और शबाब आहिस्ता आहिस्ता

कौन उठाएगा तुम्हारी ये जफ़ा मेरे बादयाद आएगी बहुत मेरी वफ़ा मेरे बाद

अल्लाह-रे सादगी नहीं इतनी उन्हें ख़बरमय्यत पे आ के पूछते हैं इन को क्या हुआ

हटाओ आइना उम्मीद-वार हम भी हैंतुम्हारे देखने वालों में यार हम भी हैं

मुश्किल बहुत पड़ेगी बराबर की चोट हैआईना देखिएगा ज़रा देख-भाल के

मानी हैं मैं ने सैकड़ों बातें तमाम उम्रआज आप एक बात मिरी मान जाइए

फिर बैठे बैठे वादा-ए-वस्ल उस ने कर लियाफिर उठ खड़ा हुआ वही रोग इंतिज़ार का
