विश्व हिंदी दिवस - 'हिंदी की गरिमा' कविता और कहानी प्रतियोगिता
About this contest

प्रवासी भारतीयों के लिए कविशाला की हिंदी दिवस प्रतियोगिता

नमस्ते,

हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कविशाला विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रवासी भारतीयों के लिए एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। यह प्रतियोगिता हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रति आपका प्रेम व्यक्त करने का एक अनोखा मौका है।


“हिंदी की गरिमा”

प्रतिभागी अपनी मातृभूमि से जुड़ी यादों, प्रेम और अनुभवों को कविता या कहानी के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों को हिंदी भाषा के माध्यम से उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।


श्रेणियाँ:
  • कविता: 40 पंक्तियों तक की मौलिक हिंदी 4 कविताएँ
  • कहानी: 1000-1500 शब्दों की हिंदी 2 लघुकथाएँ

महत्वपूर्ण जानकारी:
  • भाषा: हिंदी
  • उम्र: 18 वर्ष से ज्यादा
  • अंतिम तिथि: जनवरी 30, 2025
  • प्रवेश का तरीका: Kavishala Plus (Yearly Subscription): https://kavishala.com/plus/user
  • अंतिम तिथि: जनवरी 30, 2025

पुरस्कार:
  • प्रथम पुरस्कार: ₹5,100, प्रमाणपत्र, और "कविशाला" के मंच पर फीचर
  • द्वितीय पुरस्कार: ₹2,100, प्रमाणपत्र, और "कविशाला" के मंच पर फीचर
  • तृतीय पुरस्कार: ₹1,100, प्रमाणपत्र, और "कविशाला" के मंच पर फीचर
  • विशेष उल्लेख के लिए चयनित प्रविष्टियों को प्रमाणपत्र प्राप्त होगा और "कविशाला" की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही इन सभी कविताओं का कविशाला एक संकलन निकालेगा

विशेष अवसर:

हिंदी दिवस के बाद विजेताओं की घोषणा एक वर्चुअल इवेंट में की जाएगी, जहाँ आपकी रचनाएँ सुनी जाएंगी और आपका अनुभव साझा करने का मौका मिलेगा।

तो देर किस बात की? अपनी रचनात्मकता को उड़ान दें और “हिंदी की गरिमा” को शब्दों में पिरोएं!

सादर,
कविशाला टीम