मकर संक्रांति के इस पावन पर्व पर, जब सूरज उत्तरायण की ओर अग्रसर होता है और हर तरफ पतंगों की उड़ान से आसमान सतरंगी हो जाता है, आइए अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोकर इस उत्सव को और भी खास बनाते हैं।
हम आपके लिए लेकर आए हैं "संक्रांति की उमंग, आपकी कविता के संग", एक अनोखी कविता प्रतियोगिता, जहाँ आप अपनी रचनात्मकता और त्योहार के प्रति प्रेम को साझा कर सकते हैं।
चयनित कविताओं को हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे आपकी रचनाएँ लाखों लोगों तक पहुँचेंगी!
तो तैयार हो जाइए! अपने शब्दों से इस मकर संक्रांति को और भी खास बनाइए। "संक्रांति की उमंग, आपकी कविता के संग" का हिस्सा बनें और अपनी प्रतिभा को उड़ान दें।
अधिक जानकारी के लिए Whatsapp at 7982334501।