प्रवासी भारतीयों के लिए कविशाला की हिंदी दिवस प्रतियोगिता
नमस्ते,
हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कविशाला हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रवासी भारतीयों के लिए एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। यह प्रतियोगिता हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति के प्रति आपका प्रेम व्यक्त करने का एक अनोखा मौका है।
अपनी मिट्टी की महक
प्रतिभागी अपनी मातृभूमि से जुड़ी यादों, प्रेम और अनुभवों को कविता या कहानी के रूप में प्रस्तुत कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों को हिंदी भाषा के माध्यम से उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।
श्रेणियाँ:
- कविता: 40 पंक्तियों तक की मौलिक हिंदी 2 कविताएँ
- कहानी: 1000-1500 शब्दों की हिंदी 1 लघुकथा
महत्वपूर्ण जानकारी:
- भाषा: हिंदी
- उम्र: 18 वर्ष से कम
- अंतिम तिथि: अक्टूबर 14, 2025
- प्रवेश का तरीका: Kavishala Plus (Yearly Subscription): https://kavishala.com/plus/user
- अंतिम तिथि: अक्टूबर 14, 2025
पुरस्कार:
- प्रथम पुरस्कार: ₹11,000, प्रमाणपत्र, और "कविशाला" के मंच पर फीचर
- द्वितीय पुरस्कार: ₹5,100, प्रमाणपत्र, और "कविशाला" के मंच पर फीचर
- तृतीय पुरस्कार: ₹2,100, प्रमाणपत्र, और "कविशाला" के मंच पर फीचर
- विशेष उल्लेख के लिए चयनित प्रविष्टियों को प्रमाणपत्र प्राप्त होगा और "कविशाला" की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही इन सभी कविताओं का कविशाला एक संकलन निकालेगा
विशेष अवसर:
हिंदी दिवस के बाद विजेताओं की घोषणा एक वर्चुअल इवेंट में की जाएगी, जहाँ आपकी रचनाएँ सुनी जाएंगी और आपका अनुभव साझा करने का मौका मिलेगा।
तो देर किस बात की? अपनी रचनात्मकता को उड़ान दें और "अपनी मिट्टी की महक" को शब्दों में पिरोएं!
सादर,
कविशाला टीम