छठ पर्व हमारे जीवन में शुद्धता, आस्था और अनुशासन का प्रतीक है। इस पर्व में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर हम प्रकृति और भगवान सूर्य को उनकी कृपा के लिए धन्यवाद करते हैं। यह पर्व न केवल हमारी परंपराओं और संस्कृति से जुड़ने का अवसर है, बल्कि हमारे अंदर भक्ति, आभार और आत्मिक शांति का संचार भी करता है।
इस कविता प्रतियोगिता में हम आमंत्रित करते हैं सभी कवियों को, जो छठ पर्व की इस अद्भुत भावना को अपने शब्दों में व्यक्त कर सकें। आपकी कविता में छठ के हर एक पहलू—नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य—की गहराई, उसका महत्व और भक्ति की भावना झलकनी चाहिए।
सर्वश्रेष्ठ कविता (१) - कहानी (१) प्रतियोगिता को सम्मानित किया जाएगा और उसे विशेष रूप से हमारे पेज पर साझा किया जाएगा। अन्य चुनी गई कविताओं को भी मान्यता मिलेगी। Digital Certificate सभी को दिया जायेगा!
तो आइए, अपनी कविताओं के माध्यम से इस दिव्य पर्व का महत्व और सुंदरता को जीवंत बनाएं!
