नमस्ते,
'दिन को होली, रात दिवाली रोज मनाती मधुशाला..'
हमारा देश त्योहार का देश है, हम रोज़ाना कोई न कोई उत्सव मनाते है, साहित्य उत्सव को एक अच्छा रूप देने का सबसे अच्छा तरीका होता है!
कविशाला, आपको आमंत्रित करता है आपको 'दीपावली' उत्सव पर आपके विचार लिखने के लिए, विचार कविता, कहानी किसी भी रूप में हो सकते है!
आइये भाग लीजिये दीपावली उत्सव की इस श्रृंखला में और जीतिए कविशाला की तरफ से रोमांचक नकद पुरस्कार साथ ही साथ अपनी रचना को करोड़ों पाठकों तक पहुचाइए
कविशाला 3 विजेता लेखकों को नकद पुरस्कार और सभी भागीदारों को कविशाला विशेष 'भागीदारी का डिजिटल प्रमाण पत्र' देगा।
कविशाला प्रत्येक लेखक को एक बड़ा अवसर दे रही है, यह अवसर अगले एक महीना तक चलेगा! [नवम्बर 30, 2023]
नियम
इस प्रतियोगिता के लिए आपको एक नई, स्वयं लिखित रचना ही प्रकाशित करनी है!
रचना में कम से कम 100 शब्द होने चाहिए, लेकिन आप जितनी लम्बी रचना लिखना चाहें, उतना लम्बी लिख सकते हैं!
इस श्रृंखला में कोई भी लेखक भाग ले सकता है!
समय सीमा
श्रृंखला की आरंभ तिथि: 01 नवम्बर, 2023
प्रतियोगिता की समाप्ति तिथि: 30 नवम्बर , 2023
प्रतियोगिता की परिणाम तिथि: 15 दिसंबर, 2023
पुरस्कार
प्रथम विजेता: 3000/- नकद पुरस्कार
दूसरा विजेता: 2000/- नकद पुरस्कार
तीसरा विजेता: 1000/ - नकद पुरस्कार
सभी प्रतिभागियों को कविशाला से एक विशेष 'भागीदारी का डिजिटल प्रमाण पत्र' मिलेगा।
_______________________________________________________________________________________________
कविशाला पैनल सभी रचनाओं का अध्ययन करेगा और सर्वश्रेष्ठ रचनाओं का चयन करेगा!
________________________________________________________________________________________________
रोमांचक पुरस्कार जीतें और हमारे पाठकों के बीच तेजी से लोकप्रिय बनें। आज से लिखना शुरू करें! किसी भी प्रश्न या मार्गदर्शन के लिए, किसी भी समय admin@kavishala.in पर हमसे संपर्क करें।
शुभ दीपावली,
कविशाला टीम
