आंखों में धूप भर के रातों को सफर करना। हर मोड़ के बाद ज़हन को रहबर करना। शब ए वस्ल है तो शब ए फ़िराक़ भी आएगी ये सोच के तुम हर रात बसर करना। जब भी चाँद से इश्क़ हो जाये तो, सरे रात छत पर चढ़कर ये खबर करना। तनक़ीद भली चीज़ है लेकिन पहले एक आईने को खुद पेश ए नज़र करना।