दुनिया वालों ये न सोचो,
कि वो इल्ज़ामों से टूटेगा, बिखर जाएगा,
वो ख़ाक से फिर यूं उठेगा,
कि आसमां तक जाएगा, चांद छू आएगा।
जलाओ, जितना जलाना उसे,
अपनी बेज़ा नफरतों की भट्टियों में तुम।
प्रेम आभूषण है उसका,
जितना जलेगा, कुंदन सा निखर जाएगा।
सूर्य का चढ़ना उतरना,
उसको जीवन लगता; डूबेगा, सुबह आएगा।
.....
अबोध_मन//‘फरीदा’✍

