खुदा जब बहुत खुश होता है.. तो आसमान रोता है।
आज ना जाने क्या बात हुई कि किसान रो रहा है.!
अरे ! वही जिसके नाम के नारे लगाते थे सभी आज
वही"जय जवान जय किसान"वाला किसान रो रहा है।
सोना उगाने वाले के हाथ में आज कुछ खाने को नहीं,
भूख का ये तमाशा देख आज सारा हिन्दुस्तान रो रहा हैै.!
कैसा वक़्त है ये आ पड़ा आज..लुटेरे आज़ाद घूम रहे हैं,
और गरीब किसान ठंड में सड़कों पर बेहाल हो रहा है.!
जब फसल ही ना हो पाई, तो रखवाली किसकी करे.?
आज खेतों में खड़ा वो अकेला सूना मचान रो रहा है.!
ना जाने कितनों ने मजबूर होकर खुदकुशी कर ली..
देख उनकी ऐसी मजबूरी को आज शमशान रो रहा है.!
#_Madeeha Ayyaz'Farida"


