नींद से वास्ता थोड़ा कम सा हो गया है,
तेरे जाने के बाद,
हर मौसम थोड़ा नम सा हो गया है।
आंखों की आस भी मर सी गई है जैसे,
तेरे प्रेम की प्यास बुझ सी गई है जैसे।
तेरे जाने के बाद,
मन मौन सा रहता है कुछ,
पर भीतर शोर सा रहता है कुछ।
तेरे जाने के बाद,
बातें कम सी हो गई है अब,
रातें जगा सी हो गई है अब।
तेरे जाने के बाद,
हां...हँसती बहुत ज्यादा हूँ अब,
तेरे हर जिक्र पर,
शायद, जायज फिक्र,
हद से ज्यादा हो गई है अब।
तेरे जाने के बाद.....
Pratibha Singh Kuch Ankahe Alfaaz ????

