आपका होना जरूरी है हमेशा से

आप दिखाते नहीं हो

आप जताते नहीं हो

माँ करती है लाड जितना

फिक्र उतनी ही तो

आप भी करते हो

आप बता देते हो

आप सिखा देते हो

मुश्किल कोई आन पड़े

तो पहला सहारा आप देते हो

पापा शब्द बहुत छोटा है

पर इसमे दुनिया बहुत बड़ी है


आप खामोशी में भी गुस्सा

तो कभी आपकी डाटं में भी खुशी देखी है

नम हो जब कभी हमारी आंखे

तो आसूं अनदेखे, देखे है हमने

आपकी आँखो में भी

आप कहते नहीं हो

बस चुप-चाप सहते हो

कभी बेमतलब की हमारी नारजगी

तो कभी अपने टूटे ख्वाबों की बेरूखी


आप पापा हो न,

जिसपर ज़िम्मेदारिया है बड़ी

माँ की चिंता, पत्नी की गृहस्थी,

बच्चों की पढ़ाई, बेटे का भविष्य,

बेटी की शादी, और बस...

इतने में ही तो सिमटी है

आपकी ज़िन्दगी..


फिर भी न जाने क्यों

हर बार अंजान रह जाते हो आप

अपनों के ही प्यार और विश्वास से..