उर्दू


हिंद की ताजदार है उर्दू

इस चमन की बहार है उर्दू

लखनऊ की नज़ाकतों की क़सम

दिलबर-ए -तरहदार है उर्दू

दिल्ली वालों के दिल को लूट लिया

शौख़ चंचल निगार है उर्दू

लाल किले की रौनक़ों की क़सम

जलवा -ए- सदबहार है उर्दू

फ़ख़्र से कह रहा है ताजमहल

इश्क़ की यादगार है उर्दू

रेख़्ती बेगमात की ज़ीनत

शह ज़फ़र का वक़ार है उर्दू

मीर-ओ- ग़ालिब , नज़ीर-ओ- मोमिन क्या

दाग़ का भी क़रार है उर्दू

नासिख़-ओ- मुसहफ़ी , नसीर और ज़ौक़

सैकड़ों का क़रार है उर्दू

यास ,इन्शा हो या अनीस-ओ -दबीर

सारे यारों की यार है उर्दू

आतिश-ओ- दर्द के तसव्वुफ़ की

ख़ूब आईनादार है उर्दू


अख़्तर अकबर जलाल अमीर-ओ- जलील

सबको करती शिकार है उर्दू

उलझे चक़बस्त और जोश-ओ- फ़िराक़

दाम-ए-गेसु -ए- यार है उर्दू

साइल-ओ-बेख़ुद-ओ-रसा उलझे

गेसु -ए- ताबदार है उर्दू

नब्ज़ देखेंगे ड़ॉक्टर इक़बाल

दर्द से बेक़रार है उर्दू

हाली हसरत हफ़ीज़ भी हैं फ़िदा

वो उरुस-ए- बहार है उर्दू

हाँ ! अदम और मजाज़ से पूछो

लज़्ज़त-ए-सदख़ुमार है उर्दू

पूछो अख़्तर शकील -ओ-साहिर से

जान-ए- नग़मानिगार है उर्दू

कैफ़ी मजरूह हसरत-ओ-अंजान

गीतकारों की यार है उर्दू

क़िस्मत-ए- दुख्तर-ए-ब्रज भाषा

दुश्मनी का शिकार है उर्दू

रेख़्ता अहले हिन्द से पूछो

क्यूँ ग़रीबुद्दियार है उर्दू

रेख़्ता पटौलवी

Rekhta Pataulvi