नया साल मुबारक
नई उमंग, नई ज़िन्दगी मुबारक हो
कि साल -ए- नौ की तुम्हे हर ख़ुशी मुबारक हो
नई बहार नये गुलसितां नई खुशबु
नये शगोफे खिले ताज़गी मुबारक हो
मिलाओ हाथ करो वादा मिलके रहने का
मिलन के गीत, नई रागनी मुबारक हो
धुंदलके माज़ी के काफूर हो रहे हैं अब
नये चराग़, नई रौशनी मुबारक हो
दुआ है 'रेख्ता' ये साल -ए- नौ के नग़मे के साथ
नई बहार, नई ज़िन्दगी मुबारक हो
रेख्ता पटौलवी
साल -ए- नौ - नया साल
शगोफे - कली
धुंदलके - धुंध
माज़ी - बीता हुआ वक़्त
काफूर - उड़ना
