भुजाएँ तेरी वीरता ,
युद्ध की तू सारथि ।
है मृदंग की शोर में ,
रगों रगों में क्रांति।।
दुष्ट प्रवाह निकट है वे ,
संघर्ष तेरी युग से है।
उस बूँद से तू क्या डरे ,
प्रचंड तू तो खुद में है ।।
प्रबल है तेरी दृढ़ता ,
सफलता है पुकारती ।
फिर नयी सी भोर में ,
दिलों दिलों में भारती ।।
पाँव तले ज्वलत है वे ,
कदम तो ये थम से हैं ।
इस युग की तू क्यों सुने ,
बुलंद स्वर तू खुद में है ।।