चल एक नया अम्बर बुनते हैं,

चल एक नयी धरती चुनते हैं।।

जिसके भीतर न कोई भेद हो,

जिसके भीतर हम सब एक हों।


रोटी पर जहाँ न कोई नाम हो,

कोटि का जहाँ न कोई काम हो।

उस हवा में न कोई दोष हो,

न ही उस में कोई शोक हो।


उस भूतल पर न कोई रेखा खींचें,

न ही उस पर कोई सरहद बनें।

फ़ासले न होगें दिलों में जहाँ,

ऐसी दुनिया हमे मिलेगी कहाँ ?


चल एक नया अम्बर बुनते हैं,

चल एक नयी धरती चुनते हैं।।

जग में केवल अब मेल रहेंगें,

यह देख पंछी भी झूम उठेगें,


मेघा से भी अमृत बरसेगी,

आँसू भी जहाँ पर मीठी होगीं।

नदियां भी जिसे न काट सकेगी,

पर्वत भी उसे न बाँट सकेगा।


चल एक नया अम्बर बुनते हैं,

चल एक नयी धरती चुनते हैं।।