मत जलाओ जंगलो को तकलीफ आएगी
जानवर शहर आएगे तो तकलीफ आएगी
कौन जादूगर वक़्त को पकड़ सका यहाँ
इंसान हो उठो वगरना तकलीफ आएगी
थोड़ी नींद हैं और उसके ख़्वाब आँखों में
सोने दो मत जगाओ मुझे तकलीफ आएगी
आखिर क्यों दाढ़ी मुछ बढ़ाए हम
उसने कहा था चूमने में तकलीफ आएगी
