पिंजरा से निकल,
पिंजरा से निकल,
पिंजरा है दासता, छोड़कर आसमां,
आशियाना बता क्यों बना ये लिया,
पर न तेरी खता, पिंजरा है नशा,
इस नशे ने अपाहिज तुझे कर दिया,
इस नशे से ना डर,
परों में जोश भर,
पिंजरा से निकल,
पिंजरा से निकल |
पिंजरा है दोहरा, यहां दुख सुख छिपा,
एक तरफ तो उड़ने तुझे ना दिया,
फिर भी तू खुश रहा,पिंजरे में दबा,
इसी ने दुश्मनों से बचाया सदा,
दुश्मनों से न डर,
सामना आज कर,
पिंजरा से निकल,
पिंजरा से निकल |
पिंजरा की दासता,गर रही हो सदा,
मुक्त होकर भी पंछी नहीं उड़ सका,
सुन मेरे परमात्मा, परों का हौसला,
अब लौटाकर उड़ना हमें तू सिखा,
हवाएं चीरकर,
आसमां हो सफर,
पिंजरा से निकल,
पिंजरा से निकल |
Written by सुनील चौहान
अध्यापक राजकीय विद्यालय
अलवर( राजस्थान)

