जो सुख मिलता तेरी गोद में और कही न मिलता माँ! फूल सा मुख मेरा,तुम कहती, ये और कही न खिलता माँ!   हाथ फेरती जब तुम सर पे , सारे दुःख गायब हो जाते भूल के सारी चिंता माँ! हम फिरसे बचपन में खो जाते स्वर्ग से सुखकर आँचल तेरा और कही न मिलता माँ! जो सुख मिलता तेरी गोद में और कही न मिलता माँ!   तुमने मेरी नींद की खातिर जाने कितने रातें वारीं मेरी एक मुस्कान की खातिर जाने कितनी सौगाते वारीं रक्षक मेरा तेरे जैसा और कही न मिलता माँ! जो सुख मिलता तेरी गोद में और कही न मिलता माँ!   माँ! मैंने जाने अनजाने कई बार तेरा दिल तोड़ा है कर देती हर बार माफ़ तुम कभी न नाता तोड़ा है क्षमावान जहाँ में ऐसा और कही न मिलता माँ जो सुख मिलता तेरी गोद में और कही न मिलता माँ!