Poetry 1 min read 787.3K reads

पिता की थाली में आई रोटी


पिता की थाली में आई रोटीपिता ने आधी दे दी

पिता की जेब में आए सिक्केपिता ने आधे दे दिये

फिर एक दिन दुःख आएपिता ने पूरे रख लिए

जब दुःख बाँटने का समय आता हैसारे पिता स्वार्थी हो जाते हैं

Read more Earn more Learn more