हाँ, तुम ज़िन्दगी हो।
मुझे लगता था कि मैं जी रहा हूँ,
लेकिन तुमसे मिलने के बाद लगा कि मैं जीने लगा।
पहले तो बस साँसें ले रहा था।
हाँ, तुम ज़िन्दगी हो।
तुम वह हो, जिसने मुझको मुझसे मिलाया।
पहले तो मैं ख़ुद को सिर्फ़ जानता ही था।
मुझे ख़ुद की पहचान करवाई तुमने।
हाँ, तुम ज़िन्दगी हो।

