माफ़ कीजिये! मैंने आपको पहचाना नहीं। साहब पहले समझने की कोशिश तो कीजिये! पहचान तो मैं अब तक खुद को भी नहीं पाया।।।
फिर उन्होंने कहा कि आपकी एक पहचान से मेरी भी पहचान है। मैंने कहा कि आपको कैसे यक़ीन है कि वो मेरी पहचान की ही पहचान है?
फिर उन्होंने कहा कि जो आपकी पहचान है वही तो मेरी पहचान है। मुझे खुद पर बेहद हँसी आई!!
"वाह! सभी मुझे पहचानते हैं, सबकी पहचान भी मुझसे है और मैं इतना बेवकूफ़ कि पहचान ही नहीं पाया!!!"
"योगी"