दूर से याद करना अब मेरा काम है,
तेरे होने से ही दिल को आराम है।
कितनी अंधेरी रातें कटी तेरी यादों में,
ये दिल अब भी तेरे ख्यालों का गुलाम है।
करवटें बदलता हूँ तुझे सोचते-सोचते,
हर शाम ढलती है, फिर वही इंतज़ार तमाम है।
कभी दाएं, कभी बाएं, आहों में डूब जाना,
ख्वाबों में भी तुझसे मिलना अब आम है।
कभी व्हाट्सएप, कभी कॉल्स का सिलसिला,
"I love you" लिखना भी अब एक पैगाम है।
जान में तू, और तू ही मेरे अरमानों में,
लगता है अब हर सांस में तेरा ही नाम है।

