हार से पहले

क्या कहा था तुमने

खुद से ?


मैं बताऊं ,

तुमने कहा था

अब हार जाओ


क्योंकि 

हार ही नहीं सकते थे तुम 

हार माने बिना ।