02 Oct. 2018
हर बार सियासत की बस यही लाचारी है
नारी नही, ये वेश्या है के तानों से हारी है।
सब कहते, हर बार नये होटों को छूती है
हर बार नये अधर से लग कर रहती है
कल उसकी बांहो में-आज उसकी बांहो में
सब कहते यह हर बार ख़सम बदलते रहती है
पर कोई नही समझता है इसके मन की पीड़ा
दुष्ट, कपटी शासक करता इसके तन से क्रीड़ा
सुनो, यह सियासत तो माँ सिता सी पवित्र नारी है
हर बार रावण हरण कर लेता, ये इसकी लाचारी है
हर बार मुनि वेश में रावण आता है
छल से वह सीता हरण कर ले जाता है
ताज-तख्त की सियासत में
आम इंसान हर बार मारा जाता है
हर तरफ रावण है यह सीता की लाचारी है
अग्नि परीक्षा दे, पर पहले राम की बारी है
सब कहते इसका कोई दीन-धर्म नही होता
सच तो ये है, दीन-धर्म से ही ये हुई बेचारी है
हर बार सियासत की बस यही लाचारी है
नारी नही, ये वेश्या है के तानों से हारी है।
Twitter = @YesIRohit

