इसने उन्नत महल बनाया,
इसने समतल सड़क बनाया,
इसने ही पर्वत को तोड़ा,
इसने ही लहरों को मोड़ा,
इसने ही बीज उगाए हैं,
कांटो में राह बनाए हैं,
पर रेखा इसकी धुंधली है,
हाथों ने दुनिया बदली है।
इसने है जहाज बनाए,
कल कारखाने बाग लगाए,
इसने मेहनत कर खेती की,
फल-फूल-अन्न-धन्य उपजाए,
इसने शरीर में भोजन डाला,
इसने शरीर को सींचा है,
लोगों को आशिष दिया है,
स्नेहिल होकर खींचा है,
इसकी नसें उभरी है,
हाथों ने दुनिया बदली है।
गलियों नालों की साफ सफाई,
कूड़े-करकट का ढेर हटाया,
धूप-इत्र-अगरबत्तियां बनाईं,
घर-घर खुशबू को पहुंचाया,
कम्प्यूटर-लैपटॉप बनाया,
कलम और किताब बनाया,
टी०वी०, ए०सी०, फ्रिज बनाया,
हर घर में रिमोट पहुंचाया,
खुशबू इसकी फैली है,
हाथों ने दुनिया बदली है।
इसने सोफे बेड बनाए,
कुर्सी और मेज बनाए,
मोटरसाइकिल कार बनाई,
साईकल गाड़ी रेल बनाए,
ट्रैक्टर-ट्राली, बैलगाड़ी,
हंसिया, खुरपी और कुदाली,
सबको इसने है बनाया,
अपरंपार है इसकी माया,
इससे दुनिया दहली है,
हाथों ने दुनिया बदली है।
इसने बम-बारूद बनाया,
गोली और बंदूक बनाया,
इसने फाइटर प्लेन बनाया,
इसने वीडियो गेम बनाया,
बहुमंजिला भवन बनाया,
मुद्रा और धन बनाया,
बैट और फुटबाल बनाया,
नाले की दीवार बनाया,
इससे त्वचा भी सहली है,
हाथों ने दुनिया बदली है।
-यमुना धर त्रिपाठी

