अंधकार से दूर हो,

प्रकाशित क्षेत्र और पाकर,

हर्षित, प्रसन्नचित हो जाते हैं,

प्रातःकाल में देख दिवाकर।

उजली-उजली सी धरती रहती,

कोलाहल सा सार-

है दीनों के प्रतिपालक!

है ग्राम तुम्हें शत नमस्कार।।१।।


सद्गुणों से युक्त व्यक्ति

और गुणहीनों को ढोते हो,

पाप, पूण्य दोनों सहते हो,

स्वयं न कभी तुम रोते हो।

अच्छे-बुरे हर व्यक्ति सदा,

करते रहते तुम्हारा प्रसार...

जन-जन प्रजाजन के रक्षक,

है ग्राम तुम्हें शत नमस्कार।।२।।


©यमुना धर त्रिपाठी