आगे बढ़ते रहना है,

हमें आगे बढ़ते रहना है!

तम को चीरकर,

समुद्र को तैरकर,

आकाश को उड़कर,

पृथ्वी को नापकर,

आगे बढ़ते रहना है,

हमें आगे बढ़ते रहना है!


कदम आगे बढ़ाना है,

परीक्षा को उत्तीर्ण करके,

आगे जाना है,

संकटों का सामना करना है,

परिस्थितियों का मुंह मोड़ना है,

आगे बढ़ते रहना है,

हमें आगे बढ़ते रहना है!


कुछ भी हो ठान लिया है,

कदम बढ़ाने का मन,

बना लिया है,

तूफान, बवण्डर, झंझा

सबको रोककर आगे निकलना है,

आगे बढ़ते रहना है,

हमें आगे बढ़ते रहना है!


लक्ष्य तक चलना है,

कभी नहीं थकना है,

दृढ़ बनकर,

दुःख और कष्ट सहकर,

अनवरत बढ़ते रहना है,

आगे बढ़ते रहना है,

हमें आगे बढ़ते रहना है!


-यमुना धर त्रिपाठी