बेटी की किस्मत


खूबसूरत नजारे है दुनिया की तसवीर में,

बेटी मिलेंगे वहीं जो है तेरी तकदीर में ।


हर किसी की जिंदगी एक अफ़साना है,

किरदार मनचाहा मिले तो साध जमाना है,

वही लिखा जाएगा जो आएगा तहरीर में,

बेटी मिलेगे वही जो .......


यूं तो रब के बनाए मौसम बदलते हैं,

पतझर में सूखे तो बहारों में खिलते हैं,

कौन से मौसम देंगे दस्तक तेरी दहलीज में,

बेटी मिलेंगे वहीं जो .......


हालात चाहे जो हो मुस्कुराते रहना,

दस्तूर दुनिया के निभाते गुनगुनाते रहना,

रंग सुहाने भरते रहना फीकी तसवीर में,

बेटी मिलेंगे वहीं जो......



यतिराज कुमारी बजाज "प्रेरणा "

हैदराबाद.